० सुरगी चौकी पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष किया पेश
राजनांदगांव, 06 जुलाई (आरएनएस)। जिले की पुलिस चौकी सुरगी ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एक असामाजिक तत्व के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, ग्राम आरला की एक महिला ने पुलिस चौकी सुरगी में शिकायत दर्ज कराई कि उसका देवर देवधर साहू नशे की हालत में आए दिन घर में विवाद और झगड़ा करता है। घटना के दिन भी वह शराब के नशे में परिवार के सदस्यों से विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा था।
शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी नशे का आदी है तथा उसकी हरकतों से क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बिगडऩे और संज्ञेय अपराध होने की आशंका थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देवधर साहू (26 वर्ष), निवासी ग्राम आरला, चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार किया। इसके बाद आरोपी को माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

