० बीएनएसएस की धारा 170 सहित अन्य प्रावधानों के तहत की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
राजनांदगांव, 06 जुलाई (आरएनएस)। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शराब के नशे में अशांति फैला रहे एक आदतन बदमाश के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक सु अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक मती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 5 जुलाई की रात स्कूल ग्राउंड, शांतिनगर में पुलिस को सूचना मिली कि नागेश साहू (23 वर्ष), पिता उत्तम साहू, निवासी शांतिनगर, चिखली, शराब के नशे में लोगों से विवाद कर शांति व्यवस्था भंग कर रहा है। उसकी गतिविधियों से किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई थी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आदतन बदमाश नागेश साहू के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, राजनांदगांव में पेश किया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के समस्त पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

