राजनांदगांव,07 जुलाईं (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगांव पुलिस ने एक शराब कोचिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 36 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जुलाई 2026 को पुलिस टीम टाउन पेट्रोलिंग के दौरान फव्वारा चौक, डोंगरगांव के पास थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहड़ तिराहा चौक के पास एक युवक बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर किसी का इंतजार कर रहा है।सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कौशल यादव (20 वर्ष) निवासी मुंजालपाथरी, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से ‘क्चशद्वड्ढड्ड4 त्रशड्ड ङ्खद्धद्बह्यद्म4Ó ब्रांड की 180-180 मिलीलीटर की 36 बोतलें (कुल 6.48 लीटर) बरामद हुईं, जिनकी कीमत 4,320 रुपये बताई गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव और आरक्षक चंद्रकांत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

