रायपुर, 14 जुलाईं (आरएनएस)। रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा क्षेत्र के पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 10 जुलाई को ‘ललित टांडी ललितÓ नाम के फेसबुक अकाउंट से विधायक पुरंदर मिश्रा से संबंधित पोस्ट पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस टिप्पणी के जरिए विधायक की प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

