बीजिंग,07 जुलाई। चीन के मध्य हुबेई प्रांत में आए 2 शक्तिशाली बवंडर ने तबाही मचा दी। घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, एक लापता है। अभी 330 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
सूत्रों ने बताया कि हुबेई के कई इलाकों में सोमवार रात को भीषण आंधी-तूफान आया था, जिससे 14,600 लोग प्रभावित हुए हैं। बवंडर में 20 से अधिक घर ढह गए और 4,800 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा।
तेज हवाओं ने कारों तो पलट दिया और कई छतें उड़ा दी। भारी-भारी सामान हवा में उड़ता दिखा और पूरे शहर में मलबा फैल गया। इस दौरान होटलों और घरों में बैठे लोग भारी सामान के उडऩे और कांच के टूटने से बुरी तरह घायल हो गए। कई लोगों की दर्दनाक मौत हुई। यांग्त्ज़ी नदी के किनारे बसे कार निर्माण और प्रौद्योगिकी उद्योगों का केंद्र हुबेई में बवंडर कम आते हैं। यहां आखिरी बार मई 2021 में बवंडर आया था।
चीन के गांसू, हुबेई और ग्वांग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र सहित कई जगह मौसम संबंधी घटनाओं से लोग प्रभावित हुए हैं। इलाकों से मौत की खबरें आई हैं। गुआंग्शी के दक्षिणी क्षेत्र में, टाइफून मेसाक से हुई भारी बारिश और भीषण बाढ़ में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। अभी 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि 8 लोग लापता हैं। गांसू के एक गांव में हुए भूस्खलन में 33 लोग दब गए हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

