रायपुर,07 जुलाई (आरएनएस)।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेन्द्री की एक थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम भीषण धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका है, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और फैक्ट्री परिसर की तलाशी ली जा रही है।
फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

