रायपुर, 07 जुलाईं (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक बुधवार 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और जनहित से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े अहम निर्णयों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।
कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री शामिल होंगे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

