धमतरी, 07 जुलाईं (आरएनएस)। फिल्मी गीत ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे… की पंक्तियां धमतरी में उस समय हकीकत बन गईं, जब एक मजदूर ने अपने बीमार दोस्त की जान बचाने के लिए उसे ठेले पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना ने इंसानियत और सच्ची दोस्ती की मिसाल पेश की है।
जानकारी के अनुसार, ठेला चालक संतोष सोनवानी, जो पेशे से मजदूर है, ने अपने दोस्त कुलदीप को शराब दुकान के पास बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। संतोष के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए वह एम्बुलेंस नहीं बुला सका।
ऐसे में उसने समय गंवाने के बजाय अपने ठेले पर कुलदीप को लिटाया और खुद उसे धक्का देकर सीधे जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू कराया गया।
जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने संतोष की संवेदनशीलता और अपने दोस्त के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की। यह घटना बताती है कि मुश्किल समय में सच्चा दोस्त ही सबसे बड़ा सहारा बनता है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

