बिलासपुर,07 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बिलासपुर इकाई ने रिश्वतखोरी के तीन अलग-अलग ट्रैप मामलों में जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित विशेष न्यायालयों में अभियोग पत्र (चार्जशीट) प्रस्तुत कर दिए हैं। तीनों आरोपी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए थे और उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था।बीईओ कार्यालय का बाबू 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तारपहला मामला 29 मई 2026 का है। प्रार्थी अमृतलाल बघेल की शिकायत पर एसीबी ने प्रदीप मिश्रा, बाबू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय, पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच पूरी होने के बाद 7 जुलाई 2026 को विशेष न्यायालय (पीसी एक्ट), कोरबा में चार्जशीट पेश की गई।एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गयादूसरा मामला 10 मई 2026 का है। प्रार्थी देवेंद्र कश्यप की शिकायत पर एसीबी ने विजय पांडेय, बाबू, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) कार्यालय, बिलासपुर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया था। आरोपी के विरुद्ध भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जांच पूर्ण होने के बाद विशेष न्यायालय (पीसी एक्ट), बिलासपुर में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तारतीसरा मामला भी 10 मई 2026 का है। प्रार्थी शिव बरे की शिकायत पर एसीबी ने एस.एन. मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई), थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच पूरी होने के बाद 7 जुलाई 2026 को विशेष न्यायालय (पीसी एक्ट), जांजगीर-चांपा में चार्जशीट दाखिल की गई।तीनों मामलों में न्यायिक प्रक्रिया होगी आगेएसीबी बिलासपुर ने बताया कि तीनों ट्रैप मामलों की विवेचना पूरी कर संबंधित विशेष न्यायालयों में अभियोग पत्र प्रस्तुत कर दिए गए हैं। अब इन मामलों में न्यायालय के समक्ष विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

