दिल्ली 08 Jully (Rns) । घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह कीमती धातु लाल निशान पर कारोबार करती दिखाई दी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के कारोबार के दौरान 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 770 रुपये फिसलकर 1,44,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी 700 रुपये की कटौती के साथ 1,32,600 रुपये प्रति 100 ग्राम दर्ज की गई, जबकि गहने बनाने में इस्तेमाल होने वाले 18 कैरेट सोने का दाम 570 रुपये टूटकर 1,08,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
सर्राफा बाजार में चांदी की चाल रही कुछ अलग
एक तरफ जहां सोने के दामों में मंदी का माहौल रहा, वहीं दूसरी तरफ चांदी के घरेलू हाजिर बाजार में बुधवार को मामूली सुधार देखा गया। दिल्ली के बाजारों में दोपहर के समय चांदी की कीमतों में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की हल्की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 0.14 फीसदी यानी 207 रुपये की कमजोरी देखी गई, जबकि सितंबर डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव महज 57 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 2,30,800 रुपये पर कारोबार करता दिखा

