गरियाबंद, 09 जुलाई (आरएनएस)। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘नया सवेरा अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 जुलाई 2026 को थाना गरियाबंद पुलिस को ग्राम नांगाबुड़ा में अवैध महुआ शराब बिक्री की सूचना मिली।सूचना पर पुलिस टीम ने आवासपारा नांगाबुड़ा में छापेमारी कर पूर्णिमा कमार (38 वर्ष) के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बताई गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस को पुन: मुखबिर से सूचना मिलने पर चट्टानपारा, नांगाबुड़ा में छापेमारी की गई। यहां कमल सोरी (38 वर्ष) के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,400 रुपये है। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 13 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,600 रुपये है, जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।गरियाबंद पुलिस ने बताया कि ‘नया सवेरा अभियानÓ के तहत जिले में अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

