गरियाबंद,09 जुलाई (आरएनएस)। आपराधिक मामलों की जांच को अधिक आधुनिक, सटीक और त्वरित बनाने की दिशा में गरियाबंद पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले के विवेचकों को 72 आधुनिक स्मार्टफोन वितरित किए गए, जिससे डिजिटल साक्ष्यों के संकलन और अपराध विवेचना में तेजी आएगी।स्मार्टफोन वितरण के साथ ही पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं विशेष प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विवेचकों को आधुनिक डिजिटल पुलिसिंग टूल्स और तकनीकों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में ई-साक्ष्य के माध्यम से घटनास्थल से डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रूप से एकत्र करने, ई-साइन एफआईआर के जरिए त्वरित डिजिटल हस्ताक्षर कर कानूनी प्रक्रिया को गति देने, न्यायालयीन दस्तावेजों एवं चार्जशीट पर ई-साइन के उपयोग तथा आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए ‘समाधानÓ ऐप के प्रभावी संचालन की जानकारी दी गई।वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों की प्रकृति तेजी से बदल रही है, इसलिए पुलिस व्यवस्था का तकनीकी रूप से उन्नत होना आवश्यक है। आधुनिक स्मार्टफोन उपलब्ध होने से विवेचक घटनास्थल पर ही डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित कर सकेंगे, जिससे न्यायालय में मामलों को मजबूत तरीके से प्रस्तुत करने में सहायता मिलेगी।गरियाबंद पुलिस का मानना है कि इस पहल से कागजी प्रक्रिया में लगने वाले समय की बचत होगी, जांच की गुणवत्ता में सुधार आएगा तथा पुलिस कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

