कोलकाता 9 जुलाई (आरएनएस)। महानगर कोलकाता के हेस्टिंग स्थित जन आस्था के केन्द्र हजरत दाता कुतुब-ए-बंगाल रजब अली शाह बाबा का सालाना उर्स मनाया गया। उक्त जानकारी उक्त दरगाह के खादिम मो. आरिफ खान ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में दी। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में रजब अली शाह बाबा के चाहने वालों ने अपनी हाजिरी लगाई। मो. आरिफ खान ने बताया कि तीन सौ से भी अधिक वर्षो से यह उर्स मनाया जा रहा है। दरगाह के खादिम आरिफ खान ने बताया कि रजब अली शाह बाबा का दरगाह सद्भावना का एक बड़ा प्रतीक है। यहां आसपास आर्मी का इलाका है और यहां उक्त दरगाह में मायूस लोगों की मुरादें पूरी होती है। हर साल यहां उर्स आयोजित किया जाता है और सभी समुदाय के लोग यहां प्रार्थना करते हैं। दो दिवस के कार्यक्रम के दौरान कुरान खानी, महफिल-ए-मिलाद शरीफ संडल व चादरपोशी के आयोजन हुए ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

