रायपुर, 10 जुलाईं (आरएनएस)। रायपुर शहर में 9 जुलाई को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी, घर में सेंधमारी और मारपीट की कई घटनाएं सामने आई हैं। गांधीनगर थाना क्षेत्र में अजरहांत कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी विजय कुमार की मारुति ईको कार (सीजी 04 एमसी 1572), जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है, अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। वहीं खम्हारडीह थाना क्षेत्र के चंडी नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये नकद समेत कुल 75 हजार रुपये की संपत्ति पार कर दी।
इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में मारपीट और धमकी के चार मामले भी दर्ज किए गए हैं। मोवा थाना क्षेत्र में इंडियन कॉफी हाउस के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ। खमतराई थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर पति द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में साइंस कॉलेज मैदान के पास एक युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज हुई। वहीं खम्हारडीह थाना क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में ड्यूटी कर रहे सुरक्षा गार्ड से विवाद कर आरोपी ने मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। सभी मामलों में संबंधित थानों ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

