धमतरी, 10 जुलाईं (आरएनएस)। जिले में अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भखारा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चाकू जब्त कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना पर भखारा पुलिस ने पहली कार्रवाई में नरेंद्र कुमार पटेल (25 वर्ष) निवासी ग्राम भिंडरावनी भाटापारा को सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मनीष यादव (19 वर्ष) निवासी ग्राम भिंडरवानी को मुक्तिधाम के पास धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से भी चाकू बरामद किया गया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूमता दिखाई दे या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करता मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चाकूबाजी, गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था बिगाडऩे वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
बंछोर
000

