रायगढ़, 10 जुलाई (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहारÓ के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 6.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़, एक 14 चक्का ट्रक और एक माजदा वाहन समेत कुल 28.48 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। मामले में दोनों वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
लैलूंगा पुलिस ने 14 चक्का ट्रक सहित 4.5 टन कबाड़ पकड़ा
थाना लैलूंगा पुलिस को 9 जुलाई को सूचना मिली कि एक 14 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में संदिग्ध लोहे का स्क्रैप पत्थलगांव से लैलूंगा होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने खम्हार मोड़ मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक ष्टत्र-14 रूस्न-0223 को रोककर जांच की।
वाहन चालक महेन्द्र लहरे (36 वर्ष), निवासी गोढ़ीकला, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर से कबाड़ परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में ट्रक से करीब 4.5 टन लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 1.08 लाख रुपये तथा ट्रक की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने कुल 16.08 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर बीएनएसएस और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की।
छाल पुलिस ने दूसरे दिन भी की कार्रवाई, माजदा वाहन सहित 2 टन कबाड़ जब्त
इसी दिन थाना छाल पुलिस ने ग्राम बोजिया के पास माजदा वाहन क्रमांक ष्टत्र-12 ्र्रं-3191 को रोककर जांच की। सूचना थी कि वाहन में अवैध रूप से कबाड़ लोड कर घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है।
वाहन चालक भूपेन्द्र यादव (36 वर्ष), निवासी ढोढ़ीपारा, जिला कोरबा से कबाड़ के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन से लोहे की छड़, एंगल और वाहनों के टूटे-फूटे पाट्र्स सहित करीब 2 टन कबाड़ बरामद हुआ। पुलिस ने 40 हजार रुपये मूल्य का कबाड़ और 12 लाख रुपये कीमत का माजदा वाहन जब्त कर कुल 12.40 लाख रुपये की संपत्ति अपने कब्जे में ली तथा वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन प्रहारÓ के तहत जिले में अवैध कबाड़ कारोबार, चोरी की संपत्ति के परिवहन और उससे जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध कबाड़ के स्रोत और स्वामित्व की भी जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ का कारोबार चोरी और संगठित अपराधों से जुड़ा गंभीर विषय है। बिना वैध दस्तावेज कबाड़ का परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0

