बालोद, 10 जुलाई (आरएनएस)। जिले के ग्राम हथौद स्थित मुक्तानंद आश्रम परिसर से चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश गुरुवार रात आश्रम परिसर में घुसे और खेत की मेड़ पर लगे पांच चंदन के पेड़ों को काटकर अपने साथ ले गए। चोरी गए पेड़ों की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आश्रम प्रबंधन ने कोतवाली थाना बालोद में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि मुक्तानंद आश्रम परिसर स्थित खेत से पांच चंदन के पेड़ों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चोरी हुए पेड़ों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये है। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

