दुर्ग, 10 जुलाई (आरएनएस)। जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना में गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान खुशी साहू के रूप में हुई है, जो बेमेतरा जिले के बेरला की रहने वाली थी। वह वैशाली नगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर एक कैफे में काम करती थी।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर कुछ युवकों ने खुशी की घेराबंदी कर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवती को सुपेला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद दुर्ग पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में मृतका की रूममेट और जिस कैफे में वह काम करती थी, वहां के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। घटना के पीछे की वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

