भिलाई, 10 जुलाई (आरएनएस)। भिलाई के नंदिनी रोड पर चलती स्कूल वैन से एक मासूम बच्चे के सड़क पर गिरने का वीडियो सामने आया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गनीमत रही कि जिस समय बच्चा सड़क पर गिरा, उसके पीछे कोई तेज रफ्तार भारी वाहन नहीं था। पीछे आ रही कार भी धीमी गति से चल रही थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 जुलाई की दोपहर करीब 1:30 बजे की है। खुर्सीपार स्थित फॉरबेल्स स्कूल की वैन बच्चों को घर छोडऩे के लिए निकली थी। वैन ने कुछ दूरी पहले एक बच्चे को उतारा और आगे बढ़ गई। करीब 10 मीटर आगे बढऩे के बाद जैसे ही वाहन की रफ्तार बढ़ी, पीछे बैठे एक मासूम का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती वैन से सीधे सड़क पर गिर पड़ा।
घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें बच्चा सड़क पर गिरते हुए दिखाई दे रहा है। सौभाग्य से पीछे आ रही कार की रफ्तार कम होने के कारण चालक ने समय रहते वाहन नियंत्रित कर लिया, जिससे बच्चे की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद स्कूल वैन की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस और संबंधित पक्ष द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

