कबीरधाम, 10 जुलाई (आरएनएस)। जिले में सामने आए कथित धान घोटाले की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंचती नजर आ रही है। धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के मामले में पुलिस ने अब तक 6 एफआईआर दर्ज की हैं और आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को 16 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक, कई अहम दस्तावेज और कार्यालय में रखा कंप्यूटर मिला। सभी सामग्री को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धान घोटाले में नामजद अन्य आरोपियों के घरों और कार्यालयों में भी जल्द छापेमारी की जाएगी। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
जिले में धान घोटाले को लेकर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य और साक्ष्य सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

