सूरजपुर, 10 जुलाईं (आरएनएस)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सूरजपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में वृहद एकता वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालयों, पुलिस लाईन व 23 थाना-चौकी परिसर में 1000 से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाईन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जनसहभागिता का संदेश दिया। अभियान के दौरान एएसपी योगेश देवांगन, पुलिस राजपत्रित अधिकारी सहित थाना-चौकी प्रभारियों व जवानों के द्वारा बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर लगाए गए ये एकता वृक्ष आने वाली पीढिय़ों को पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। प्रत्येक पौधे की देखभाल का संकल्प लेते हुए सभी पुलिस अधिकारी व जवानों ने इन्हें नियमित रूप से सुरक्षित एवं विकसित करने का भी वचन दिया। वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ हवा, जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

