0 रंजना साहू ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र
कांकेर, 10 जुलाई (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी मंडल नरहरपुर की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन, नरहरपुर में आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष, कांकेर जिला प्रभारी एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक एवं पुरोधाओं के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंडल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया।
अपने संबोधन में रंजना साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती बूथ स्तर से शुरू होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसंपर्क बढ़ाते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर अभियान जनहित और राष्ट्रहित को समर्पित है तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन लगातार मजबूत होता है।
बैठक में मंडल प्रभारी विजय कुमार मंडावी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार भास्कर ने की। उन्होंने मंडल की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।
बैठक के दौरान सदस्यता विस्तार अभियान, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए संगठन को और प्रभावी बनाने के सुझाव भी दिए।
बैठक में मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण साहू, जिला मंत्री हेमप्रभा काटबेर, आईटी सेल संयोजक मुकेश संचेती, भूपेश नेताम, जनपद अध्यक्ष सोमन सिंह कांवडे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, अगेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा महामंत्री भागवत सोरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

