राजनांदगांव, 10 जुलाईं (आरएनएस)। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना लालबाग पुलिस ने सुनील कुर्रे (44 वर्ष) निवासी पुराना ढाबा, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव को उसके घर में पत्नी के साथ विवाद कर शांति भंग करने तथा संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
इसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया गया और उसे माननीय न्यायालय, राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

