रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी ग्रामीण सड़कों की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल करेगी। उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने पीएमजीएसवाई की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एआई आधारित सड़क निरीक्षण प्रणाली जल्द लागू करने के निर्देश दिए हैं।
नई व्यवस्था के तहत प्रदेश की प्रत्येक पीएमजीएसवाई सड़क का हर महीने वीडियो आधारित निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए विशेष एआई आधारित ऐप और डैशबोर्ड तैयार किया गया है। यह तकनीक सड़कों पर मौजूद गड्ढों, दरारों और अन्य क्षतियों की स्वत: पहचान कर उनकी वास्तविक स्थिति का विश्लेषण करेगी, जिससे सड़क रखरखाव अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगा।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि एआई से प्राप्त डेटा के आधार पर सबसे अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता से मरम्मत सूची में शामिल किया जाएगा। इसके अनुसार बजट और कार्ययोजना तैयार कर त्वरित संधारण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और बेहतर आवागमन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 11 जुलाई से प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक-एक चयनित सड़क पर ्रढ्ढ आधारित निरीक्षण का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाए। पायलट प्रोजेक्ट के परिणामों की समीक्षा के
०बाद इस प्रणाली को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
समीक्षा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, सचिव भीम सिंह, सचिव धर्मेश साहू, प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा, एनआरएलएम के संचालक अश्वनी देवांगन सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

