अल्मोड़ा, 10 जुलाई (आरएनएस ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहारÓ के तहत फरार वारंटियों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को देघाट पुलिस ने एनआई एक्ट के एक फरार वारंटी को स्याल्दे क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंट संख्या-70/26 (एनआई एक्ट) से संबंधित फरार वारंटी शिवेन्द्र सिंह पुत्र भवान सिंह, निवासी नगर गांव, देघाट को स्याल्दे क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की कार्रवाई अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, हेड कांस्टेबल मनोज पांडे तथा कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

