अल्मोड़ा, 10 जुलाई (आरएनएस ) । जिला मुख्यालय में कार्यरत पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से स्थानीय पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। नगर की इंद्रा कॉलोनी निवासी कलावती देवी अपने पीछे एक विवाहित पुत्री तथा दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। कलावती देवी के निधन पर एनयूजे के पदाधिकारियों एवं जिले के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

