्रबागेश्वर,10 जुलाई (आरएनएस ) । चनौली-जैनकरास-कनगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत के उत्तराधिकारी एवं जोशी पालड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य फते सिंह करायत बारिश के बीच भी अनशन स्थल पर डटे रहे। आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व प्रधान कराला पालड़ी खगौत सिंह करायत, आनरेरी नायब सूबेदार एवं पूर्व सैनिक ठाकुर सिंह करायत तथा ग्राम प्रधान करास माफी के प्रतिनिधि मोहन सिंह बिष्ट अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को जायज बताते हुए शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इस अवसर पर जीवन सिंह करायत, अमर सिंह जनौटी, केशर सिंह करायत, मोहन सिंह जनौटी, भागवत सिंह करायत, मोहन सिंह करायत, प्रमोद कुमार, सुंदर लाल आदि उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

