रुद्रपुर,10 जुलाई (आरएनएस )। सिडकुल स्थित मंगला ट्यूब कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से पंतनगर पुलिस ने ठेकेदार सुनील समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शांति विहार कॉलोनी, रुद्रपुर निवासी नरेश ने आरोप लगाया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से प्रेस मशीन ऑपरेटर के रूप में ठेकेदार सुनील के अधीन कार्यरत है। उसका कहना है कि अवकाश लेने के बाद तीन दिसंबर को कंपनी पहुंचने पर ठेकेदार और उसके तीन साथियों ने रॉड, बेल्ट और लात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।पीडि़त ने बताया कि थाने और एसएसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

