रुद्रपुर,10 जुलाई (आरएनएस )। एलएससी इन्फ्राटेक लिमिटेड (कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) की ओर से शुक्रवार को किच्छा बाईपास रोड पर व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के निदेशक अभिषेक अग्रवाल और जिला खान अधिकारी मनीष परिहार ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कुमार ग्रुप अपने विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहले ही हजारों पौधे लगा चुका है और मानसून सत्र के दौरान अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार के ‘एक वृक्ष मां के नामÓ अभियान को जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए हर व्यक्ति से वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कुमार ग्रुप के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विशेष सेवा प्रदायगी सप्ताह: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, उप-जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में परिवार नियोजन व जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम स्वस्थ और खुशहाल मां-बच्चे के लिए और अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए गर्भधारण के बीच स्वस्थ समय और अंतर रखी गई है। वहीं अभियान का नारा जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल रहेगा।
दंपति संपर्क पखवाड़ा: अभियान से पूर्व दंपति संपर्क पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें नवविवाहित दंपत्तियों और एक बच्चे वाले परिवारों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विशेष सास-बहू सम्मेलन: डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जिले के उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विशेष सास-बहू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें एएनएम, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और आशा कार्यकर्ता दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के लाभ बताएंगे। साथ ही अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली, आईयूसीडी सहित सभी गर्भनिरोधक साधन निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
काउंसलिंग और शिविर: योग्य दंपत्तियों की ओपीडी में काउंसलिंग की जाएगी और पुरुष व महिला नसबंदी के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में विशेष शल्य चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान परिवार नियोजन अपनाने वाली सफल माताओं को रोल मॉडल के रूप में सम्मानित भी किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

