रुद्रपुर,10 जुलाई (आरएनएस )। टनकपुर नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को खटीमा से चलेगी। टनकपुर से यह ट्रेन सुबह 9.26 बजे खटीमा पहुंचेगी और 9.29 बजे नांदेड़ के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन की समय सारिणी घोषित कर दी है। इस ट्रेन का संचलन 12 जुलाई से नांदेड़ से शुरू हो जाएगा। 14 जुलाई को यहां से नांदेड़ के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार नांदेड-टनकपुर-नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन नांदेड़ से 12 जुलाई से प्रत्येक रविवार को तथा टनकपुर से 14 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार चलेगी। खटीमा से चलकर पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, बीना, इटारसी, खण्डवा, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत, पूर्णा होते हुए नांदेड पहुंचेगी।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक नारायण सिंह ने बताया कि यह ट्रेन नांदेड़ से 12 जुलाई से नियमित आरंभ होगी। नांदेड़ से रविवार रात 11:40 बजे रवाना होगी। जो मंगलवार की सुबह 4:50 बजे खटीमा पहुंचेगी और 4:53 बजे रवाना होगी जो 5:55 बजे टनकपुर स्टेशन में रुकेगी। यह ट्रेन उसी दिन सुबह नौ बजे नांदेड़ के लिए रवाना होगी जो सुबह 9:26 बजे से 9:29 तक खटीमा स्टेशन में रुकेगी। इसके बाद यह पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन, ललितपुर जंक्शन, बीना, रानी कमालपाथी, इटारसी, खंडवा जंक्शन, मल्कापुर, अकोला जंक्शन, वासीम, हिंगोली, बसमत, पुरना जंक्शन होकर नांदेड़ पहुंचेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

