काशीपुर,10 जुलाई (आरएनएस )। अधिवक्ता परिषद देवभूमि उत्तराखंड की काशीपुर इकाई की बैठक में गुरुवार को हुई। इसमें आगामी तीन वर्षों (2026-2029) के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद रस्तोगी को अध्यक्ष, अभिताभ सक्सेना को महामंत्री, समर्थ विक्रम सिंघल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा विवेक जैन, अंजली रस्तोगी और सुरजीत चौधरी को संरक्षक नामित किया गया। पूनम कंबोज, बेबी कश्यप, दुष्यंत चौहान, हेमा जोशी और कविता चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुशील चौधरी, विकास अग्रवाल, पूनम वर्मा, प्रीति शर्मा, प्रीति कश्यप को मंत्री मंडल में शामिल किया गया। वहीं विष्णु भटनागर को लेखा परीक्षक, भावना वर्मा को महिला प्रमुख, अस्तित्व रस्तोगी को प्रचार-प्रसार प्रमुख, नागेंद्र प्रताप सिंह नेगी को स्वाध्याय मंडल प्रमुख, कामिनी श्रीवास्तव को न्याय परामर्श केंद्र प्रमुख, शुभम सिंघल को न्याय प्रवाह प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी में मनीषा चौहान, रूपा माटा, बीसी नौटियाल, विवेक मिश्रा, अनिल शर्मा, अमित गुप्ता, पवन शर्मा, योगेश कुमार, अर्पित चौहान, अनिल कुमार शर्मा, गौरांशी रस्तोगी, अंकित चौधरी, अभिषेक अग्रवाल, गोमती चौहान, अशोक कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं को सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद रस्तोगी ने कहा कि नई कार्यकारिणी वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। महामंत्री अभिताभ सक्सेना ने कहा कि आगामी कार्यकाल में सदस्यता अभियान को गति देने, नियमित स्वाध्याय एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, युवा अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन, विधिक सहायता गतिविधियों के विस्तार तथा समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

