चम्पावत,10 जुलाई (आरएनएस )। स्वास्थ्य विभाग ने उप जिला अस्पताल लोहाघाट में स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें 360 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी और गोविंद बोहरा ने किया। इस दौरान एक्स-रे, रक्त जांच, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, मधुमेह और रक्तचाप की जांच की। शिविर में सीएमएस डॉ. विराज राठी, गायनी डॉ. मोनिका गिरी, डॉ. रविंद्र बोहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ, फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, सर्जन डॉ. हिमांशु पांडेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण मिश्रा ने उपचार किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

