चम्पावत,10 जुलाई (आरएनएस )। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने आदेश का एक समान पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आदेश के तहत सभी अटैचमेंट समाप्त करने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चम्पावत शिक्षा भवन सभागार में नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता में मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की बैठक हुई। कर्मचारियों ने कहा कि अटैचमेंट समाप्त करने को लेकर महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने आदेश जारी किए हैं। लेकिन इन आदेश का समान रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पावत के सीईओ, खंड व उप खंड कार्यालयों के कार्मिकों को कार्य मुक्त कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

