चम्पावत,10 जुलाई (आरएनएस )। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में चयन मैरिट के आधार पर होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट ने बताया कि खिलाड़ी का चयन न्याय पंचायत से जिला स्तर तक होगा। उन्होंने बताया कि जिले में 150-150 बालक और बालिकाओं का चयन किया जाएगा। बताया कि हर आयु वर्ग में दस-दस बालक बालिकाएं जिला स्तरीय ट्रायल के लिए चुनी जाएंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

