देहरादून,10 जुलाई(आरएनएस)। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में दमकल विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम दून अस्पताल पहुंचकर ओपीडी बिल्डिंग में फायर उपकरणों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोई भी कमी नहीं मिली है। इसके बाद फायर एनओसी मिलने का रास्ता अब साफ हो गया है। दमकल ने इसकी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहा है।10-15 दिनों में मिल जाएगी फायर एनओसी। इस दौरान डिप्टी एमएस डॉ विन्रम मित्तल, स्टोर और फायर इंचार्ज नवीन खंडूरी, ओपीडी समन्वयक विनोद नैनवाल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

