देहरादून,10 जुलाई(आरएनएस)। पूर्व पार्षद व समाजसेवी देवेंद्र पाल सिंह मोंटी की ओर से शुक्रवार को रेसकोर्स स्थित अपने कार्यालय में जनसुविधाओं के लिए बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आय प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड नवीनीकरण, ई-श्रम कार्ड और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में करीब 150 लोगों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए यह शिविर शनिवार को भी जारी रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

