देहरादून,10 जुलाई(आरएनएस)। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक और सह संयोजकों के नाम की घोषणा की है। साथ ही सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।इनमें धर्म-संस्कृति-मठ-धर्मशाला प्रकोष्ठ संयोजक आशीष बलूनी, सह संयोजक मोहन जोशी और विजय डबराल, गोरखा प्रकोष्ठ संयोजक पारस थापा, सह संयोजक सपना मल्ल और वरुण क्षेत्री, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक प्रतीक नागलिया, सह संयोजक सचिन माहेश्वरी और रवि शर्मा, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक आदेश मंगल, सह संयोजक राजेश चौरसिया और गगनदीप जोशी, स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ जिला संयोजक मीरा कठैत, सह संयोजक विनिता खंडूड़ी और प्रियंका पेटवाल, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ संयोजक कमल राज, सह संयोजक पवन मुखेजा और संजय शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक डीडी अरोड़ा, सह संयोजक देवकीनंदन कौशल और धनराज सिंह क्षेत्री, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक नलिनी तनेजा, सह संयोजक निशांत गुप्ता और कृष्णा भूवाल्का शामिल हैं।
वहीं व्यापार प्रकोष्ठी संयोजक बनाए गए डीडी अरोड़ा ने इस नियुक्ति के लिए महानगर अध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने बताया कि वह पिछले 40 साल से संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के रुप में कार्य कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

