देहरादून,10 जुलाई(आरएनएस)। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को राज्य वन मुख्यालय में वन विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा का संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।समीक्षा बैठक में वन संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, जैव विविधता संरक्षण, वनीकरण, वनाग्नि प्रबंधन तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ आम लोगों को भी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले।सुबोध उनियाल ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई, आधुनिक तकनीकी उपयोग तथा स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वनीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा वनाग्नि की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति के साथ काम करने पर भी जोर दिया। वन मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता केवल वन विभाग की ही नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और आने वाली पीढिय़ों के लिए हरित एवं समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बैठक में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति से मंत्री के सामने रखी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

