दुर्ग,11 जुलाईं (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगांव चौकी अंजोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी मसाला शराब और बिक्री से प्राप्त नकदी जब्त की है।पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनोट स्थित राजा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 32 पौवा (180 एमएल) देशी मसाला शराब तथा 300 रुपये नकद बरामद हुए। जब्त शराब की कीमत 3,200 रुपये और नकदी सहित कुल जब्ती का मूल्य 3,500 रुपये आंका गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनेश बर्रैया (35 वर्ष) निवासी ग्राम धनोट, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, आरक्षक डोमन देशमुख, कमल नारायण ठाकुर एवं झरना भूमिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

