रायपुर, 11 जुलाई (आरएनएस)। अत्यंत दु:ख के साथ सूचित किया जाता है कि श्रीमती शोभा शर्मा का शनिवार, 11 जुलाई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा कमल विहार, बी-19, सेक्टर-8ए, दाधीच भवन, रायपुर स्थित निवास से आज दोपहर 2:30 बजे निकलेगी। इसके पश्चात अंतिम संस्कार मारवाड़ी श्मशान घाट, बूढ़ापारा, रायपुर में संपन्न होगा।
शोकाकुल परिजनों में पति बालमुकुंद शर्मा, सुपुत्र सचिन शर्मा सहित मनीष, व्यंकटेश, राजेश, लोकेश, पुलकित, धैर्य, खुश एवं समस्त शर्मा (पाटोदिया) परिवार शामिल हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। ? शांति।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

