जशपुर,11 जुलाईं (आरएनएस)। गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे बोलेरो पिकअप वाहन के मालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी थाना लोदाम क्षेत्र में दर्ज गौ तस्करी के एक मामले में घटना के बाद से फरार था।पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम भलमंडा स्थित नेशनल हाईवे पर बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक छ्व॥-01-स्नक्क-3193) की घेराबंदी की गई थी। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए थे, जबकि वाहन से 9 गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया गया था। जांच के दौरान वाहन के मालिक की पहचान मो. इम्तियाज (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो लगातार फरार चल रहा था। विश्वसनीय सूचना मिलने पर 10 जुलाई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के तहत जनवरी 2026 से अब तक 852 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इस अवधि में 71 प्रकरणों में 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल 26 वाहन भी जब्त किए गए हैं।जशपुर पुलिस ने जुलाई माह में भी लगातार कार्रवाई जारी रखी है। 1 से 10 जुलाई के बीच चार अलग-अलग मामलों में 57 गौवंशों को मुक्त कराते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बागबहार, दोकड़ा और मनोरा क्षेत्र में गौ तस्करी और गौवंश वध से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई, जबकि कुछ आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि गौ तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी, वाहन मालिक या संगठित गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रख रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

