मुंबई,11 जुलाई(आरएनएस)। मुंबई पुलिस को शनिवार को एक धमकी भरा फोन आया जिसमें दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के नियंत्रण कक्ष के साथ साझा कर दी गई है। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि धमकी भरा फोन फर्जी था। जांच के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी किसी और चिंता की बात सामने न आना बताया है। हालांकि, पुलिस अब धमकी देने वाले का पता लगाने में जुटी है।
अधिकारियों ने बताया कि एक महीने पहले दिल्ली नगर निगम के मेयर के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कार्रवाई की। ईमेल में दिल्ली और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर संभावित विस्फोटों की चेतावनी दी गई थी, जिसके चलते अधिकारियों ने तत्काल बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्ते दस्ते के साथ मिलकर कार्रवाई की थी, लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला था।
दिल्ली में बम की धमकियां मिलने का सिलसिला काफी पहले से चल रहा है। पूर्व में कई उड़ानों में बम होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद गहन तलाशी अभियान चलाया गया। बाद में पता चला कि ये धमकी झूठी थी। इसी स्कूलों में भी बम की धमकियां मिली थी। ऐसे में स्कूलों को खाली कराकर जांच कराई गई थी, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। पुलिस अब धमकी देने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

