बागेश्वर,11 जुलाई (आरएनएस ) । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘युवाओं की आकांक्षाओं और आशाओं के अनुरूप भविष्य का निर्माणÓ रही। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि राष्ट्र के समावेशी एवं सतत विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने जनसंख्या स्थिरता, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने डिजिटल साक्षरता, डिजिटल इंडिया मिशन तथा जन शिक्षण संस्थान के वर्चुअल बैचों की उपयोगिता की जानकारी देते हुए युवाओं से इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

