पिथौरागढ़,11 जुलाई (आरएनएस )। थल में नव नियुक्त थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके थाने पहुंचने पर पुलिस कर्मियों व ग्राम प्रहरियों ने उनका स्वागत किया। बाद में थानाध्यक्ष भट्ट ने कर्मचारियों व ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कर्मचारियों से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, ग्राम प्रहरियों से गांव में होने वाले किसी भी अप्रिय घटना, संदिग्ध गतिविधियों और कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारी होने पर तुरन्त थाने को सूचित करने को कहा। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

