पिथौरागढ़,11 जुलाई (आरएनएस )। थल पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थल पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कार चालक भकुड़ा निवासी त्रिलोक सिंह के पास से चार पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

