जांजगीर-चांपा, 11 जुलाईं (आरएनएस)। अकलतरा थाना पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला से मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना का चावल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में चार विधि से संघर्षरत बालकों की भी संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने चोरी गया 5 क्विंटल चावल- बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, संजय नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में -मदर मेरी महिला स्व-सहायता समूह- द्वारा मध्याह्न भोजन योजना का संचालन किया जाता है। समूह की अध्यक्ष ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूल के एक कमरे में ताला लगाकर रखा गया -5 क्विंटल चावल- 9 और 10 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि चोरी किया गया चावल एक दुकान में बेच दिया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए -अनिल साहू (36 वर्ष)-, निवासी संजय नगर, अकलतरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया पूरा -5 क्विंटल चावल- बरामद किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल चारों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक -भास्कर शर्मा-, पीएसआई -दिव्या कुर्रे-, पीएसआई -आशीष गंधर्व-, आरक्षक -शेष नारायण साहू- एवं -महेंद्र राज- की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

