मुख्यमंत्री जी ने की अपील, सभी लोग लगाएं एक पेड़ मां के नाम।
गोरखपुर,11 जुलाई (आरएनएस )। प्रदेश में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधारोपण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए रविवार (12 जुलाई) को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले पौधारोपण महायज्ञ 2026 में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार को श्री गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में प्रात:काल जनता दर्शन का कार्यक्रम स्थगित रहेगा।
यह जानकारी श्री गोरखनाथ मंदिर कार्यालय की तरफ से दी गई है। जारी सूचना के अनुसार रविवार, 12 जुलाई को प्रात: 7:45 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के समीप पौधा लगाकर पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस कारण, रविवार सुबह श्री गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन नहीं होगा। इस बीच माननीय मख्यमंत्री जी ने सभी प्रदेशवासियों से पौधरोपण महायज्ञ में अपनी आहति देने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री नरंद्र मोदी जी के आह्वान के अनरूप हर नागरिक को ‘एक पेड़ मां के नामÓ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को सिद्धि में परिवर्तित करने का प्रयास करना चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

