प्रयागराज,11 जुलाई (आरएनएस )। रविवार 12 जुलाई को पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का 84 वां जन्मोत्सव राष्ट्रोत्कर्ष दिवस के रूप में मनाया जायेगा। झूसी स्थित पुरी पीठ के प्रयागराज केंद्र श्री शिवगंगा आश्रम में इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक संस्कृतिक आयोजन किये जाएंगे।
आश्रम के मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर प्रात: 7 बजे से रुद्राभिषेक, सुबह 10 बजे से संकीर्तन श्री व 100 बार श्री हनुमान चालीसा पाठ विचार गोष्ठी तत्पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। शंकराचार्य के शिष्यों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
बाक्स
हजारों की संख्या में दिल्ली रवाना हुए शंकराचार्य के शिष्य
प्रयागराज। पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती अपने 84 वें जन्मोत्सव(12 जुलाई) पर दिल्ली में उपस्थित रहेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम में भव्य रूप में शंकराचार्य का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी फतेहपुर आदि जनपदों से हजारों की संख्या में शंकराचार्य के शिष्य दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली कार्यक्रम में देश विदेश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

