बलौदाबाजार-भाटापारा, 12 जुलाईं (आरएनएस)। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए सबसे अधिक ‘डरÓ और ‘लालचÓ का इस्तेमाल करते हैं। लोन मंजूर होने, लॉटरी जीतने जैसे झूठे ऑफर देकर या पुलिस, सीबीआई और अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बनकर कानूनी कार्रवाई व ‘डिजिटल अरेस्टÓ का डर दिखाकर लोगों से बैंक खाते की जानकारी और पैसे ऐंठे जाते हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए लुभावने ऑफर, संदिग्ध लिंक या कॉल पर भरोसा न करें। बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम पिन, पासवर्ड या ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें और किसी भी दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी एजेंसी या पुलिस फोन पर पैसे जमा कराने या बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए। पुलिस ने लोगों से संदेश दिया कि न डरना है, न लालच में आना है, सजग रहकर साइबर ठगों को हराना है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

