कोंडागांव,12 जुलाई (आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोंडागांव अविनाश भोई के मार्गदर्शन में एसबीआई (RSETI), कोंडागांव द्वारा ऑफ-कैम्पस माध्यम से ग्राम पंचायत मर्दापाल में आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्री (Mason) प्रशिक्षण का आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक समापन किया गया।यह प्रशिक्षण 13 जून 2026 से प्रारंभ हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण युवाओं को भवन निर्माण कार्यों की आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को ईंट चिनाई, नींव निर्माण, प्लास्टर, आरसीसी कार्य, माप एवं लेवलिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G)) के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण से संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई।समापन समारोह में अतिथियों ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ जिले में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों को भी बढ़ावा देते हैं। प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने तथा शासन की विभिन्न विकास योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।आरसेटी कोंडागांव के निदेशक तथा जिला पंचायत कोंडागांव के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

